बॉलीवुड / Shanaya Kapoor की फिर एक तस्वीर ने उड़ाए लोगों के होश, पापा ने किया ऐसा कमेंट

Zoom News : May 27, 2021, 09:12 PM
बॉलीवुड | शनाया कपूर(Shanaya Kapoor) को जो लोग जानते हैं उन्हें पता है कि वो कितनी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं और इसी की झलक वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर दिखाती रहती हैं। अब एक बार फिर शनाया ये साबित कर दिया है कि कपूर खानदान की ये लाडली किसी से कम नहीं है। शनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। अब तस्वीर कितनी खास है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनाया की इस पोस्ट पर उनके पिता संजय कपूर(Sanjay Kapoor) ने भी कमेंट किया था। 

शनाया ने फ्लॉन्ट किए ऐब्स

जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होने जा रहीं शनाया ने व्हाइट शर्ट में तस्वीर शेयर की है जिस पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। शनाया इस तस्वीर में ऑल इन व्हाइट लुक में हैं। जिसमें उनकी खूबसूरती और निखर शनाया कर आ रही है। वो एक बड़े से सोफे पर बैठी हैं और स्टाइलिश पोज़ दे रही हैं। 

इस तस्वीर पर उनकी कजिन खुशी कपूर से लेकर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान तक ने कमेंट किया है लेकिन सबसे खास कमेंट है शनाया के पापा संजय कपूर का जिन्होंने एक फोटो पर कमेंट करते हुए एक डिमांड बेटी से कर डाली है। संजय कपूर ने कहा है कि क्या वो उन्हें अपने ऐब्स दे सकती हैं। 

जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शनाया कपूर

सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर के बाद अब शनाया कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वो भी धर्मा प्रोडक्शन से। जी हां।।।शनाया कपूर को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी लेकिन फिल्म को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER