देश / दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार, लोकसभा में 'जीरो', संगरूर से भी नहीं पूरी हुई उम्मीद

Zoom News : Jun 26, 2022, 04:47 PM
पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी की हार के बाद हाल यह है कि पार्टी की दो राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी लोकसभा सांसद नहीं है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान ही थे जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। संगरूर सीट पर उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। अब राज्यसभा में आप के 8 सांसद हैं लेकिन लोकसभा में यह संख्या शून्य है। 

राज्यसभा में कितने  AAP सांसद

एक तरफ लोकसभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है तो वहीं उच्च सदन में पार्टी के आठ सांसद हैं। जुलाई में यह संखया बढ़कर 10 हो जाएगी। हाल में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा. हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा पहुंचे हैं। पहले से ही संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा में थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER