Actors Talk / एक अभिनेता के लिए ऑडियंस का प्यार बहुत आवश्यक है- पंकज त्रिपाठी

अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत चुके पंकज त्रिपाठी का मानना है कि एक अभिनेता के लिए ऑडियंस का प्यार बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जब ऑडियंस या सोसाइटी हमें एक्सेप्ट करती है तो हम एक अभिनेता बनते हैं। पंकज अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस मुकाम पर पहुँच गए हैं कि आज उन्हें हर कोई अपनी फिल्म में लेना चाहता है। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर..

By News Helpline – Mumbai | अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत चुके पंकज त्रिपाठी का मानना है कि एक अभिनेता के लिए ऑडियंस का प्यार बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जब ऑडियंस या सोसाइटी हमें एक्सेप्ट करती है तो हम एक अभिनेता बनते हैं। 

पंकज अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस मुकाम पर पहुँच गए हैं कि आज उन्हें हर कोई अपनी फिल्म में लेना चाहता है। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। 

पंकज ने हाल ही में अपना एक वीडियो जारी किया है। दरअसल बता दें कि पंकज सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, और ज्यादातर अपनी तस्वीरें भी शेयर नहीं करते हैं। पिछले कुछ दिनों से पंकज ने इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया था, जिसकी वजह से उनके फैंस को उनकी चिंता हो रहीं थी, तो फैंस उनका हाल जानने के लिए मैसेज कर रहे थे, जिसका जवाब पंकज ने एक वीडियो के जरिये दिया है। 

वीडियो शेयर करते हुए पंकज ने कैप्शन दिया, "शुक्रिया अथाह प्रेम के लिए। इस वीडियो में पंकज कह रहे हैं, "हाय! दरअसल मैं इंस्टा पर हूं, पर अक्सर नहीं आता हूं, तस्वीरें नहीं डालता हूं, क्योंकि मुझे तस्वीरें खीचना और डालना बहुत पसंद नहीं है। एक चीज कहने आया हूं कि बहुत सारे लोगों का मैसेज आ रहा था मेरी खैरियत पूछ रहे थे। तो मैं बहुत बेहतर हूं और बहुत बढ़िया हूं। आप लोगों का प्यार है, बहुत-बहुत आभार और शुक्रिया।"

उन्होंने आगे कहा, "एक अभिनेता, जैसे मैं, मैं एक एक्टर बना उसमें मेरी अपनी मेहनत, क्राफ्ट, अपनी अप्रोच और सालों की तपस्या के साथ-साथ आप सभी का प्यार उतना ही इंपॉर्टेंट है। जब ऑडियंस या सोसाइटी हमें एक्सेप्ट करती है तो हम अभिनेता बनते हैं। तो इस प्यार और मोहब्बत के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया और आभार। अब मैं प्रयास करूँगा कि महीने में एक-दो तस्वीरें जरूर डालू, और तस्वीरें खींचना भी सीखूंगा ताकि समय-समय पर कुछ तस्वीरें डालता रहूँ। बहुत-बहुत शुक्रिया आप सभी का। थैंक्यू सो मच। बहुत सारा प्यार।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म "गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल " में नजर आएंगे। फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इसके अलावा पंकज, कबीर खान की फिल्म "83" में भी दिखाई देंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER