बॉलीवुड / नीले समंदर में ब्लैक बिकनी पहने बेहद ही हॉट लुक में नजर आयी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा: देखे फोटो

Zoom News : Jan 25, 2020, 12:17 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ( PARINEETI CHOPRA ) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक स्विमसूट में बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है।

फिल्मों से दूर परिणीति चोपड़ा इन दिनों देश से बाहर मालदीप में छुट्टियां मना रही हैं। काफी दिनों से वह सोशल अकाउंट पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिनके जरिए वह फैंस का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड लुक को दर्शाया है।

इस फोटो में परिणीति चोपड़ा काफी अलग अवतार में नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा कुछ दिनों पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ऑस्ट्रिया गई थीं। परिणीति चोपड़ा जल्द ही ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ फिल्म में नजर आएंगी।

इस फिल्म के अलावा परिणीति चोपड़ा बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ में दिखाई देंगी।

परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म में मानव कौल उनके कोच का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। परिणीति चोपड़ा आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म जबरिया जोड़ी में दिखाई दी थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER