लैपटॉप / Realme और Xiaomi के बाद अब Vivo भी कर रहा लैपटॉप लाने की तैयारी

Zoom News : Aug 10, 2021, 11:48 AM
Vivo भी Realme और Xiaomi की तरह स्मार्टफोन मार्केट में अपने कदम जमाने के बाद लैपटॉप की तरफ बढ़ रहा है। खबरों के अनुसार, कंपनी लैपटॉप सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है।

इस महीने की शुरुआत में ही Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपना लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। साथ ही Realme भी जल्द ही बाजार में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करने वाला है। इसी को देखते हुए वीवो भी लैपटॉप लाने की तैयारी में है।

Vivo लैपटॉप के लिए कर रहा सर्वे

91 Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार Tipster Yogesh Brar ने उन्हें यह जानकारी दी है कि ब्रांड लैपटॉप के लिए एक सर्वे कर रहा है। इस सर्वे में वीवो ने लोगों से पूछा है कि वे किस रेंज के लैपटॉप खरीदना पसंद करते हैं, उन्हें किस साइज के लैपटॉप ज्यादा अच्छे लगते है। साथ ही वे किस प्रोसेसर वाले लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने लोगों से सर्वे में इस तरह के सवाल पूछे हैं। इससे हमें आने वाले वीवो के लैपटॉप्स के बारे में जानकारी मिल सकती है। बता दें कि ASUS अपनी VivoBook Series के तहत लैपटॉप बेचता है। इस कारण यह देखना मजेदार होगा कि वीवो अपने लैपटॉप को किस नाम से बाजार में उतारेगा।

कितने साइज में आएंगे लैपटॉप?

Tipster Yogesh Brar ने 91Mobiles को बताया कि कंपनी ने अपने स्मार्टवॉच सर्वे को पूरा कर लिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि सितंबर में Vivo X70 Series के साथ कंपनी अपने स्मार्टवॉच को भी लॉन्च कर सकती है। वीवो के लैपटॉप की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। सर्वे के अनुसार, वीवो के लैपटॉप दो डिस्प्ले साइज में आ सकते हैं। इसके लैपटॉप में 11th generation Intel Core i3, i5 या दोनों प्रोसेसर मिल सकते हैं। अभी कंपनी के अपकमिंग लैपटॉप के संबंध में यही जानकारी है। यदि कंपनी वास्तव में कोई सर्वे कर रही है तो आगे आने वाले समय में लैपटॉप से संबंधित आधिकारिक टीजर आने की उम्मीद की जा सकती है।

वीवो के अलावा Realme ने भी एक सर्वे किया था। कंपनी ने अपने Forum वेबसाइट पर मई में लैपटॉप सर्वे पोस्ट किया था और अब कंपनी इस महीने अपने लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर सकती है। वीवो X70 सीरीज और स्मार्टवॉच भारत में सितंबर में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत आने वाले Vivo X70 Pro फोन की कीमत भारत में 50,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। वहीं, X70 Pro Plus को 70,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER