उत्तर प्रदेश / महिला का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद यूपी में उसका व मां का शव पेड़ से लटका मिला

Zoom News : Mar 25, 2021, 03:54 PM
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक बेटी ने अपनी मां के साथ फांसी लगा ली। सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी को आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

तरबगंज थाना अंतर्गत नागरसेन गांव में बुधवार को 40 वर्षीय मां और उनकी 22 वर्षीय बेटी का शव उनके घर के बाहर स्थित एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। खबरों के मुताबिक, लड़की की शादी दिसंबर में हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी उसे सत्यम नाम का एक लड़का परेशान करता रहता था, जो कभी लड़की का दोस्त हुआ करता था। 

22 मार्च की रात को सत्यम ने लड़की के साथ अपने एक आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने से पहले उसके पति को भेजा। गोंडा के एसपी शैलेश पांडे ने कहा, "सत्यम यह कहकर लड़की को परेशान करता था कि वह उसके पति को दोनों के बीच पहले रहे रिश्ते के बारे में बता देगा। उसने लड़की के साथ बदसलूकी भी की और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वीडियो के दम पर वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा था। वह उसे अपने साथ रहने के लिए कहता था। लड़की ने जब मना कर दिया, तो उसने उसके पति को वह वीडियो भेज दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "इससे लड़की का अपने पति के साथ रिश्ता खराब हो गया और दोनों मां-बेटी काफी परेशान हो गए। दोनों दो दिन तक घर से बाहर तक नहीं निकले और बुधवार को फंदे से लटकते हुए पाए गए।" पांडे ने कहा, सत्यम को आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER