उतर प्रदेश / कानपुर एनकाउंटर के दौरान पुलिस से लूटी AK 47 और इंसास राइफल्स विकास दुबे के घर से बरामद

Live Hindustan : Jul 14, 2020, 11:40 AM
Kanpur: बीते 2 जुलाई की रात कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शशिकांत से पूछताछ के आधार पर मुठभेड़ में लूटी गई पुलिस की AK-47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अभियुक्त शशिकांत उर्फ सोनू को सोमवार देर रात्रि 2:50 बजे चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि शशिकांत ने पूछताछ में जानकारी दी कि लूटा गया असलहा उसके और विकास दुबे के मकान में छिपा है। इसी के आधार पर विकास दुबे के घर से एके 47 रायफल और 17 कारतूस और शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गए थे।  


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER