Bollywood / आलिया भट्ट ने पापा महेश भट्ट को बर्थडे विशेज देते हुए कहा, आप एक अच्छे इंसान हो

Zoom News : Sep 22, 2020, 05:32 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट रविवार को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट के जन्मदिवस पर उनकी बेटी आलिया भट्ट ने अपने पापा के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पापा आप सबसे अच्छे इंसान है और आपको किसी की बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। 

 

आलिया ने महेश को बर्थडे विश करते हुए अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक स्केच है। स्केच में एक शेर और एक छोटी सी बच्ची का प्यार दिखाई दे रहा है। वही दूसरी फोटो में छोटी सी आलिया अपने पापा के साथ नजर आ रहीं हैं। 

 

फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, "आज मेरे पास ज्यादा कुछ कहने के लिए है नहीं। इस साल का हमारा समय कैप्शन में फिट बैठने के लिए बहुत ज्यादा है. . . . लेकिन मैं एक चीज कहना चाहूंगी.... हमारी फेवरेट फिल्म से.... 'अपने अंदर देखिए, आप जो हैं उससे बहुत ज्यादा हैं... याद रखिए आप कौन हैं.... याद रखिए'।" 

 

पापा को मुफासा कहते हुए आलिया ने आगे लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे मुफासा .. आप एक अच्छे इंसान हैं। कभी किसी और की बात पर भरोसा मत करना।"

 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मृत्यु के बाद से ही महेश भट्ट लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आम जनता उनपर गंभीर आरोप भी लगा रहीं हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

 

फिलहाल महेश भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "सड़क 2" को उन्होंने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त भी लीड रोल में थे। 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER