पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बेतुका बयान देते हुए टैक्टर में आग लगाने की घटना को सही ठहराया है। राजपथ में इंडिया गेट के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मसले पर निशाना साधा गया, तो अब पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है।
#WATCH If I have a tractor and I set it on fire, why should it bother anyone else?: Punjab Chief Minister Amarinder Singh on burning of a tractor near India Gate in Delhi by Punjab Youth Congress workers during a protest against the #FarmBills pic.twitter.com/5sb1JK6WgG
— ANI (@ANI) September 28, 2020
इससे पहले, आज सुबह इंडिया गेट पर हाई सिक्योरिटी जोन में एक ऐसी घटना हुई, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता था। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जला दिया। दिल्ली पुलिस ने पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इधर, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इंडिया गेट की घटना को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा है कि किसान विरोधी कदम उठाने की कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पंजाब के अलावा दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। यहां कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।
