विशेष / अमृता प्रीतम की 100 वीं जयंती: गूगल डूडल ने किया अमृता प्रीतम को याद

India TV : Aug 31, 2019, 01:24 PM
पंजाब की लेखिका अमृता प्रीतम की आज 100वीं जन्मतिथि हैं। आज के दिन गूगल ने उन्हें याद किया है। अमृता प्रीतम की जन्मतिथि पर गूगल ने उनके लिए डूडल बनाया है। अमृता प्रीतम को पद्मभूषण, साहित्य अकादमी जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित कियाजा चुका है।

अमृता का जन्म 31 अगस्त 1919 को पंजाब के गुजरांवाला में हुआ था। यह अब पाकिस्तान का हिस्सा है। अमृता प्रीतम नेकई कविताएं लिखी जो अभी भी लोगों के दिल में जगह बनाई हुई है। उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें लिखीं।

उनकी कविता 'मैं तेनू फिर मिलाएंगी' सबसे ज्यादा फेमस हुई थी। अमृता ने कम उम्र से ही लिखना शुरू कर  दिया था। उनकी कविताएं अखबरों में छपा करती थीं।

Booking.com

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER