विशेष / Google ने Doodle बनाकर फेमस मनोचिकित्सक डॉक्टर हरबर्ट डेविड क्लेबर की किया याद

आज गूगल ने डूडल बनाकर फेमस मनोचिकित्सक डॉक्टर हरबर्ट डेविड क्लेबर को याद किया है। क्लेबर को लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में माहिर माना जाता था। डॉक्टर हरबर्ट का जन्म 19 जून, 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। 23 साल पहले आज ही के दिन डॉक्टर हरबर्ट को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन का सदस्य चुना गया था। यही वजह है कि गूगल ने आज के दिन उन्हें याद करते हुए उनका डूडल बनाया है।

आज गूगल ने डूडल बनाकर फेमस मनोचिकित्सक डॉक्टर हरबर्ट डेविड क्लेबर को याद किया है। डॉक्टर हरबर्ट लोगों के बीच अपने एक खास हुनर की वजह से काफी फेमस थे। उन्हें लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में माहिर माना जाता था।

डॉक्टर हरबर्ट का जन्म 19 जून, 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। वह येल विश्वविद्यालय में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के संस्थापक  और प्रमुख थे। खास बात यह है कि इसी कॉलेज में डॉक्टर साइक्लॉजी के प्रोफेसर थे।

23 साल पहले आज ही के दिन डॉक्टर हरबर्ट को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन का सदस्य चुना गया था। यही वजह है कि गूगल ने आज के दिन उन्हें याद करते हुए उनका डूडल बनाया है।

 डॉ क्लेबर की मनोविज्ञान में दिलचस्पी होने की वजह से उन्होंने तीन सालों तक लोगों को उनकी नशे की लत से छुटकारा पाने में मदद की थी। इतना ही नहीं, डॉ क्लेबर ने लत और मादक द्रव्यों के सेवन को लेकर राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना भी की थी।

उन्होंने शराब, कोकीन, हेरोइन और शराब जैसे नशे की लत के शिकार व्यक्तियों के इलाज के लिए कई नए तरीकों को विकसित करने पर काम किया। पिछले साल 5 अक्तूबर, 2018 को इस महान व्यक्ति डॉ क्लेबर का निधन हो गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER