टोक्यो ओलंपिक्स / ओलंपिक्स खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला जैवलिन थ्रोअर अन्नू फाइनल में नहीं पहुंच सकीं

Zoom News : Aug 03, 2021, 09:42 AM
टोक्यो: भारत की Annu Rani सोमवार को ओलंपिक स्टेडियम में क्वालीफाइंग के ग्रुप ए में 14वें स्थान पर रहने के बाद टोक्यो 2020 ओलंपिक वूमेंस जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं।

Gurmeet Kaur (सिडनी 2000) के बाद ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली दूसरी भारतीय जेवलिन थ्रोअर Annu Rani ने अपने पहले थ्रो में 50.35 मीटर की दूरी तय की।

28 साल की इस भारतीय एथलीट ने इसके बाद दूसरे थ्रो में 53,19 और तीसरे थ्रो में 54.04 मीटर की दूरी तय की। इस दौरान उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार तो देखने को मिला लेकिन यह मेडल राउंड में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था।

Annu Rani 63.24 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से काफी दूर रहीं, यह रिकॉर्ड उन्होंने मार्च में फेडरेशन कप के दौरान बनाया था।

63 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क के साथ, पोलैंड की Maria Andrejczyk ने 65.24 मीटर के 15 थ्रोअर के ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया। Maria को इस इवेंट में गोल्ड जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की Mackenzie Little 62.37 मीटर के साथ दूसरे और चीन की Lyu Huihui 59.22 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप बी में 15 और एथलीट शामिल हैं, वहीं टॉप 12 फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।

हालांकि, Annu Rani अपने ही ग्रुप में 14वें स्थान पर रही, जिसके बाद टूर्नामेंट में उनके आगे बढ़ने के सारे रास्ते बंद हो गए।

भारत के Neeraj Chopra और Shivpal Singh बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालीफाइंड राउंड में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER