मनोरंजन / फुटपाथ पर गाना गाती दिखीं एक और 'रानू मंडल 2.0', जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

NDTV : Nov 24, 2019, 03:56 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर गुजर-बसर करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) केवल अपना एक वीडियो वायरल होने पर ही सोशल मीडिया पर छा गई थीं। इनका वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि रानू मंडल (Ranu Mondal Video) रातोंरात सुपरस्टार बन गईं थीं। हिमेश रेशमिया ने उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दे दिया। अब एक बार फिर रानू मंडल जैसी दिखने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' गाती नजर आ रही है। रानू मंडल जैसी दिखने वाली यह महिला गुवाहटी की है। महिला के इस वीडियो को रानू मंडल के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने महिला को रानू मंडल 2।0 (Ranu Mondal 2।0) बताया है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER