एंटरटेनमेंट / मेरे रश्के कमर... गाकर ट्रोल हो गईं नेहा कक्कड़ की बहन सोनू, लोगों को रानू मंडल की आई याद

डियन आइडल का सीजन 14 आए दिन जबरदस्त सुर्खियों में बना रहता है। ये शो कभी कंटेस्टेंट तो कभी जेजज के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ जाता है। हाल ही में शो पर गेस्ट के तौर पर पहुंचीं नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़, सोनू खुद भी एक सिंगर हैं। वहीं, इंडियन आइडल 14 पर आकर सोनू ने एक शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी लेकिन इस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होती दिखाई दीं।

एंटरटेनमेंट | जाने-माने सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 14 आए दिन जबरदस्त सुर्खियों में बना रहता है। ये शो कभी कंटेस्टेंट तो कभी जेजज के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ जाता है। हाल ही में शो पर गेस्ट के तौर पर पहुंचीं नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़, सोनू खुद भी एक सिंगर हैं। वहीं, इंडियन आइडल 14 पर आकर सोनू ने एक शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी लेकिन इस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आने के बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होती दिखाई दीं।

स्टेज पर गाया गाना

दरअसल, सोनू कक्कड़ सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो इंडियन आइडल 14 के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में नेहा की जगह पहुंची थीं। इस दौरान लो शो के प्रतिभागियों को मोटिवेट करती नजर आईं। इसके बाद कई लोगों ने रिक्वेस्ट की तो सोनू स्टेज पर 'मेरे रश्के कमर' गाती हुईं नजर आईं।  ये गाना ओरिजनली नुसरत फतेह अली खान ने गाया है। लेकिन सोनू ने जब ये गाना गाया तो कई लोगों को ये गाना बिलकुल पसंद नहीं आया है और वो ट्रोल्स ने निशाने पर आ गईं। यहां देखें वीडियो-

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

लोगों ने इस वीडियो पर कई भद्दे कमेंट्स किए हैं। किसी का कहना है कि इससे अच्छा तो रानू मंडल जी गाती हैं तो किसी ने कमेंट में लिखा- 'पहले गुटखा थूंक दो फिर गाओ'... वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि सोनू को गाते हुए देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि गाने की बेइज्जती हो रही है। हालांकि, सोनू के फैंस को उनका ये गाना बहुत पसंद आया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER