Bollywood / क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का? जानें क्यों विराट संग पहुंची थीं अस्पताल

Zoom News : Jun 15, 2022, 09:58 PM
Bollywood | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मोस्ट पॉपुलर और पावरफुल कपल में से हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका है। अनुष्का और विराट हाल ही में मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। अनुष्का और विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अस्पताल के बाहर वीडियो आते ही यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं। यूजर्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए कि लगता है अनुष्का और विराट के घर खुशखबरी आने वाली है।

इस वजह से पहुंची थीं अस्पताल

13 जून को अनुष्का और विराट मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर नजर आए। अनुष्का येलो और व्हाइट लाइनिंग ड्रेस में दिखीं। वहीं विराट ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। इस बारे में ताजा जानकारी है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट नहीं हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, असल में अनुष्का अस्पताल में फिजियोथेरेपेस्टी के पास गई थीं।

बेहद निजी रखते हैं जिंदगी

अनुष्का और विराट अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखना पसंद करते हैं। यहां तक कि वो वामिका की कोई तस्वीर मीडिया में आने नहीं देना चाहते। अपने सोशल मीडिया पेज पर अभी तक कपल ने वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। 

फिल्मों में करेंगी वापसी

अनुष्का जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चाकदा एक्सप्रेस' कर रही हैं। वह क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाते दिखेंगी। फिल्म के लिए अनुष्का ने बॉलिंग की ट्रेनिंग ली है। वह आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में दिखी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाए रखी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER