बॉलीवुड / कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं Anushka Sharma, मास्क उतारकर फ्लॉन्ट की पिंक लिपस्टिक

Zoom News : Oct 06, 2021, 07:31 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। अनुष्का शर्मा अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में इस दौरान भी उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुष्का इस दौरान कैजुअल लुक में ही दिखाई दे रही थी। अनुष्का शर्मा का लिप कलर सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। इस दौरान अनुष्का ने पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी जो कि बेहद प्यारी लग रही थी। इस दौरान अनुष्का ने मास्क उतारकर मुस्कुराते हुए तमाम पोज दिए।

बता दें कि बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का हेटरफॉल की दिक्कत से जूझ रही थी जिसके बाद उन्होंने नया हेयरस्टाइल करवाया है। आपको बता दें कि बेटी वामिका के जन्म के बाद से ही अनुष्का फिल्मों से दूर हैं, हाल ही में पूरे 3 महीनों के लिए अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट के साथ इंग्लैंड में ही मौजूद थीं।

इंग्लैंड विजिट के दौरान विराट-अनुष्का ने ना सिर्फ यहां की खूबसूरत लोकेशंस को देखा बल्कि कई रेस्टोरेंट्स में नए-नए जायकों का भी लुत्फ़ उठाया। सोशल मीडिया पर आप अनुष्का की इंग्लैंड ट्रिप से जुड़े फ़ोटोज़ देख सकते हैं जो एक समय काफी वायरल हुए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER