AR Rahman / एआर रहमान की बेटी खतीजा ने की शादी, म्यूजिक कंपोजर ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

Zoom News : May 06, 2022, 08:52 AM
मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने शादी कर ली है। इस बात की जानकारी खुद एआर रहमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फोटो फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी ने अपने मंगेतर रियासदीन रियान संग शादी रचा ली है। तस्वीर में दुल्हन बनीं खतीजा और उनके पति सोफे पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं एआर रहमान अपनी बेटी के पीछे खड़े हैं। रहमान के दामाद पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए रहमान ने लिखा, 'ईश्वर इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।' बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करने के महज दो घंटे में ही इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट करके भी नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं। 


लोग दे रहे हैं शुभकामनाएं

इस पोस्ट पर फैंस  के साथ-साथ सेलेब्स भी शादीशुदा जोड़े को कमेंट और लाइक्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। फेमस सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, 'हार्दिक बधाई खतीजा और रियासदीन रियान। भगवान इस खूबसूरत जोड़ी को आशीर्वाद दें।' इसके साथ ही लोग भी इस जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नवविवाहित को बधाई सर, आपके परिवार को शुभकामनाएं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी प्यारी पारिवारिक तस्वीर। सर्वशक्तिमान अल्लाह आप दोनों को हमेशा खुश रखे खतीजा रहमान दीदी और रियासदीन भाई ...अमीन...

रियासदीन- खतीजा रहमान

गौरतलब है कि इससे पहले खतीजा के बर्थडे पर उनकी सगाई रियासदीन से हुई थी। खतीजा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सगाई रियासदीन जो एक आंत्रप्रेन्योर और ऑडियो इंजिनियर हैं से हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था 29 दिसंबर को हुई इस सगाई में परिवार और करीबियों की ही मौजूदगी थी।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER