बॉलीवुड / मलाइका-अर्जुन को पेरिस में ऐड में दिखीं दीपिका पादुकोण, फोटो की शेयर

Zoom News : Jun 29, 2022, 09:41 PM
बॉलीवुड | एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का बर्थडे मनाने के लिए पेरिस गई हुईं थीं। दोनों स्टार्स ने पेरिस में खूब मजे किए और वहां से कई सारी फोटोज-वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कीं थीं। इसी कड़ी में मलाइका-अर्जुन ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर की है। इतना ही नहीं मलाइका-अर्जुन दीपिका को पेरिस में देखकर उन पर गर्व कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर फैंस की नजरें वहीं रुक गई।

मलाइका-अर्जुन इंडिया के लिए वापस आ रहे थे, तभी उन्हें पेरिस एयरपोर्ट पर लगे एक होर्डिंग में दीपिका का विज्ञापन नजर आया। दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस की तारीफ की। मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'काफी अच्छा है ये।'

अर्जुन कपूर बोले- गर्व हैं तुम पर दीपिका

अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दीपिका के ऐड की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'विदेशी छुट्टियों में देसी टच। पेरिस एयरपोर्ट पर इसे देखकर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।' अर्जुन-मलाइका की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर आग की तरह शेयर की जा रही है। दीपिका पादुकोण पर पूरा देश गर्व करता है।इंटरनेशनल ब्रैंड की एंबेसडर हैं दीपिका पादुकोण

बता दें, दीपिका पादुकोण लग्जरी ब्रांड लुइस विटॉन की ब्रैंड एंबेसडर बनी हैं। इसी का ऐड पेरिस में चल रहा है। इसके अलावा दीपिका इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने विदेश में भारत का नाम रौशन किया। अब दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रही हैं। 

इंटरनेशनल ब्रैंड की एंबेसडर हैं दीपिका पादुकोण

बता दें, दीपिका पादुकोण लग्जरी ब्रांड लुइस विटॉन की ब्रैंड एंबेसडर बनी हैं। इसी का ऐड पेरिस में चल रहा है। इसके अलावा दीपिका इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी मेंबर शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने विदेश में भारत का नाम रौशन किया। अब दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रही हैं। 

मलाइका-अर्जुन पोस्ट करते रहते हैं शेयर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बात करें तो कपल ने साल 2019 से अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। अक्सर दोनों साथ में पोस्ट शेयर करते रहते हैं और मस्ती करते रहते हैं। स्टार्स के फैंस उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाते रहते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER