मनोरंजन / शादी के 21 साल बाद आधिकारिक तौर पर हुआ अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया का तलाक

India TV : Nov 21, 2019, 04:28 PM
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और मॉडल मेहर जेसिया का शादी के 21 सालों बाद ऑफिशयली तलाक हो गया है। अर्जुन और मेहर ने आपसी सहमति से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दी थी और फैमिली कोर्ट ने दोनों को आधिकारिक तलाक दे दिया है। दोनों की शादी को 21 साल हो चुके हैं और दो बड़ी बेटियां माहिका और मायरा भी है। बेटियों की कस्डडी अदालत ने मेहर जेसिया को दी है और बेटियां उन्हीं के साथ रहेंगी।

आपको बता दें कि अर्जुन और मेहर ने इसी साल अप्रैल में तलाक के लिए अर्जी दी थी। 1998 में दोनों ने  लव मैरिज की थी और 2011 के बाद से ही इनके रिश्तों में खटास की खबरें आ रही थी। अर्जुन पिछले काफी समय से घर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग रह रहे थे।

हाल ही में गेब्रएगा ने अर्जुन के बेटे अरिक को जन्म दिया तो ये खबरें पक्की हो गई थी कि मेहर और अर्जुन के रिश्ते खत्म हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि अर्जुन और गैब्रएला के मिलने के बाद ही मेहर औऱ उनके दांपत्य जीवन में टकराव शुरू हुआ था। अर्जुन रामपाल गेब्रएला से 2009 में आईपीएल पार्टी में मिले थे और कुछ महीनों बाद ही दोनों करीब आ गए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER