IPL 2021 / मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने नजर आए अर्जुन तेंदुलकर, फोटो हुई वायरल

Zoom News : Feb 17, 2021, 08:54 PM
IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। इस बार 292 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन खिलाड़ियों में एक नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का भी है। अर्जुन को हाल ही में मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखा गया है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी ऑक्शन में मुंबई अर्जुन को खरीद सकती है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर 

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने नीलामी से पहले नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी में नजर आए हैं। अर्जुन ने इसकी एक फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने मुंबई की जर्सी में जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन (Arjun Tendulkar) की इस फोटो के बाद फैंस ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि वे आगामी आईपीएल (IPL) सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल सकते हैं।

हाल ही में एक ओवर में जड़े थे 5 छक्के 

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने हाल ही में एक लोकल टूर्नामेंट में एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे। यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। अर्जुन ने उस शानदार पारी के दौरान पांच चौके और कुल आठ छक्के लगाए थे। उन्होंने स्पिन गेंदबाज हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे। 

कल से सजेगा खिलाड़ियों का बाजार

आईपीएल 2021 (IPL 2021) से पहले कल यानी कि 18 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इस नीलामी में कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। आईपीएल (IPL) का पिछला सीजन कोरोना वायरस के चलते यूएई में आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल बीसीसीआई (BCCI) पहले ही यह बात कह चुका है कि ये सीजन भारत में ही आयोजित होगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER