बॉलीवुड / अर्शी खान का हुआ कार एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में करवाया गया भर्ती

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अर्शी खान (Arshi Khan) के चाहने वालों के लिए हाल ही में परेशान करने वाली खबर आई है. दरअसल, एक्ट्रेस का दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक्सिडेंट हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शी उस समय अपनी कार में थीं और उनके साथ उनकी असिस्टेंट रेखा भी मौजूद थी.

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अर्शी खान (Arshi Khan) के चाहने वालों के लिए हाल ही में परेशान करने वाली खबर आई है. दरअसल, एक्ट्रेस का दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक्सिडेंट हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्शी उस समय अपनी कार में थीं और उनके साथ उनकी असिस्टेंट रेखा भी मौजूद थी.

खतरे से बाहर हैं अर्शी

अर्शी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं और फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में ही हैं. खबर है कि अर्शी को सीने में दर्द की समस्या हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्शी एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं. कहा जा रहा है कि अर्शी के परिवार ने भी इस एक्सिडेंट की पु्ष्टि की है.

'बिग बॉस 11' में दिखीं थीं अर्शी

अर्शी के करियर की बात करें तो उन्हें 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बनने के बाद खास लोकप्रियता मिली थी. शो में उन्होंने एक लंबा सफर तय किया, लेकिन इसकी विजेता नहीं बन पाईं. इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 14' में चैलेंजर के तौर पर एंट्री की थी. इस दौरान भी उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं अर्शी

गौरतलब है कि अर्शी खान ने 'द लास्ट एंपरर' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह टीवी सीरियल 'विष' और 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में भी नजर आ चुकी हैं. अर्शी को कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER