Parineeti-Raghav Wedding / परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

Zoom News : Sep 24, 2023, 06:00 AM
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्तेदार के आलवा फिल्म इंडस्ट्री और पॉलिटिशियन शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसी बीच परिणीति और राघव के शादी के जश्न में शामिल होने के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी पहुंच गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की अपडेट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है।

परिणीति-राघव की शादी में पहुंचे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। इस स्टार कपल की शादी का जश्न जोरों-शोरों से हो रहा है। दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सिक्योरिटी को लेकर भी काफी सख्ती देखने को मिल रही है। इस फंक्शन में फोन कैमरे पर लाल टेप लगाया जा रहा है, जिसे शादी कोई भी जानकारी और फोटो सोशल मीड़िया पर लीक न हो। परिणीति-राघव की शादी में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। 

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शादी में होंगे शामिल 

उदयपुर के द लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को सात फेरे लेने को तैयार हैं। प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, कपल की शादी का जश्न चारों ओर देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। 

परिणीति और राघव की शादी का जश्न 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER