देश / राहुल को देख रोने क्यों लगी यह लड़की, देखें भारत जोड़ो यात्रा का VIDEO

Zoom News : Sep 28, 2022, 04:48 PM
New Delhi : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की राहुल गांधी से मिलते हुए अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती। कभी वह लड़की खुशी से उछल जाती है तो कभी रोने लगती है। ऐसे में राहुल गांधी उसे गले लगाकर शांत करने की कोशिश भी करते हुए दिखते हैं। 

इस वीडियो को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं। इस बीच दो लड़कियां राहुल गांधी के नजदीक आ जाती हैं और एक भावुक होकर रोने लगती है। वीडियो में वह खुशी से उछलते हुए भी दिख रही है। लड़की को भावुक होता देख राहुल उसे गले लगा लेते हैं और शांत करने की कोशिश करते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- इस तरह की प्रतिक्रियाएं आम तौर पर अभिनेताओं या पॉप सितारों द्वारा दी जाती हैं, लेकिन किसी राजनेता के लिए इस तरह के रिएक्शन विरलह ही देखे जाते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा के 18वें दिन की शुरुआत बुधवार को केरल में राहुल गांधी और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के पैदल मार्च के साथ हुई। मार्च यहां पांडिकड स्कूल पड़ी से शुरू हुआ था। आज मार्च वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करेगा। 

बताते चलें कि 3,570 किमी और 150 दिनों तक चलने वाला यह पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 10 सितंबर को केरल में प्रवेश करके भारत जोड़ो यात्रा यहां 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER