Gold-Silver Price Today 24th June 2020: सोने की कीमतों ने एक और नया इतिहास रच दिया है। अभी कुछ दिन पहले सोना 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। यह रिकॉर्ड भी आज यानी 24 जून को टूट गया। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 362 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48482 रुपये पर पहुंच गया है। सोने का यह उच्चतम भाव है। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 361 बढ़कर 48288 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 332 रुपये तेज होकर 44410 और 18 कैरेट का 36362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 352 रुपये तेज हो गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 24 जून 2020 को सोने-चांदी के
रेट इस प्रकार रहे
| धातु |
24 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
23 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 |
48482 |
48120 |
362 |
| Gold 995 |
48288 |
47927 |
361 |
| Gold 916 |
44410 |
44078 |
332 |
| Gold 750 |
36362 |
36090 |
272 |
| Gold 585 |
28362 |
28150 |
212 |
| Silver 999 |
48792 Rs/Gm |
48440 Rs/Gm |
352 RS/Gm |
बाजार के जानकारों की मानें तो इस साल सोना 53,000 रुपए प्रति तोला यानी 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।
आभूषण उद्योग में सुस्ती की आशंकारत्न एवं आभूषण उद्योग को दुनिया भर में कोविड-19 महामारी और भूराजनैतिक तनावों के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान कारोबार में किसी उल्लेखनीय तेजी की उम्मीद नहीं है। उद्योग सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक टकराव होने, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए और चीन द्वारा बांग्लादेश के उत्पादों को शुल्क में छूट देने से आभूषण निर्यातकों के लिए नई मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं।