Special / यूक्रेन जंग के बीच आनंद महिंद्रा ने शेयर किया बच्चे का मजेदार VIDEO

Zoom News : Sep 25, 2022, 06:52 PM
Special | देश के बड़े उद्योगपतियों में सुमार आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर कुछ ऐसा वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं जो मजेदार तो रहता है कि साथ में उसमें कोई न कोई मैसेज भी छिपा रहता है। हाल ही में उन्होंने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि आनंद महिद्रा ने अपने ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को टैग किया है।

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है जो कि फ्लाइट से नीचे उतरता हुआ दिख रहा है। बच्चा नीचे उतरने के लिए जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वो फ्लाइट में बैठे यात्रियों को हाय करता हुआ बढ़ता है। छोटे बच्चे की ओर से हाय करते देख यात्री उसको रिप्लाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दुनिया अधिक संघर्ष ग्रस्त होती जा रही है। रूस की लामबंदी केवल संकट को बढ़ाती है। लेकिन बच्चे हमें याद दिलाना जानते हैं कि दुनिया कैसी होनी चाहिए। आनंद महिद्रा ने लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इस बच्चे को शांति और सद्भावना के लिए संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाना चाहिए।

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग अभी भी इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। वीडियो में जो बच्चा नजर आ रहा है वो काफी क्यूट दिख रहा है। इसलिए लोग उसको और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कई सारे यूजर्स ने रिप्लाई भी किया है। कई सारे लोगों ने बच्चे के बोलने के तरीके की भी तारीफ की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER