दुनिया / एक यूरोपियन टाइम ट्रैवलर का दावा, 6 साल ही आगे गया, तो देखा 2027 तक धरती पर नहीं बचेंगे इंसान

धार्मिक ग्रंथों में, पौराणिक कहानियों में आपने टाइम ट्रैवल के बारे में पढ़ा सुना होगा। जिसमें लोग आगे और पीछे के समय में जा सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक यूरोपियन टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि वो सिर्फ 6 साल ही आगे गया, लेकिन उसने जो देखा, वो हैरान करने वाला है। उसने उस समय की तस्वीरें भी खींची हैं और इंटरनेट पर अपलोड भी किया है। जिसमें इंसान नदारद हैं।

नई दिल्ली: धार्मिक ग्रंथों में, पौराणिक कहानियों में आपने टाइम ट्रैवल के बारे में पढ़ा सुना होगा। जिसमें लोग आगे और पीछे के समय में जा सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक यूरोपियन टाइम ट्रैवलर ने दावा किया है कि वो सिर्फ 6 साल ही आगे गया, लेकिन उसने जो देखा, वो हैरान करने वाला है। उसने उस समय की तस्वीरें भी खींची हैं और इंटरनेट पर अपलोड भी किया है। जिसमें इंसान नदारद हैं। 

इस टाइम ट्रेवलर का नाम है जेवियर, जो सोशल मीडिया के वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर @unicosobreviviente यूजरनेस से है। इसके नाम का मतलब होता है-'इकलौता बचा हुआ'। इसने साल 2027 का बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इंसानों का कोई अता पता नहीं। उसने दावा किया है कि टाइम ट्रैवल के माध्यम से वो 2027 में घुसा है। और अबतक वहीं है। 

जेवियर ने जगह का नाम स्पेन देश के वेलेंसिया को बताया है। इन तस्वीरों में खाली शॉपिंग मॉल, खाली बिल्डिंगें और एकदम सुनसानें सड़कें दिख रही हैं। हालांकि ये ट्रिक भी हो सकती है। 

जेवियर के टिकटॉक पर 1।2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उसने कई सारी क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड की है और बताया कि इंसानों की जरूरत की हर चीज इस जगह पर मौजूद हैं। लेकिन इंसान नहीं। उसने दावा किया है कि वो कुछ समय में इंसानों के धरती से गायब होने के पीछे की कहानी बताएगाय

जेवियर के मुताबिक साल 2027 में बिजली है, इंटरनेट चल रहा है। घर बने हैं। मॉल हैं, लेकिन लगता है जैसे सालों से इनकी सफाई नहीं हुई। ये वीडियो टाइम ट्रैवल के हिसाब से सिर्फ 6 साल आगे का है। ऐसे में लोगों में इस बात को लेकर डर फैल रहा है कि कहीं आने वाले कुछ महीने या सालों में धरती से इंसान गायब तो नहीं हो जाएंगे?

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER