UP Chunav 2022 / गोरखपुर के इन पांच मोहल्लों में सीएम योगी को मिले सबसे कम वोट, आंकड़े हैरान करने वाले

Zoom News : Mar 14, 2022, 02:00 PM
गोरखपुर के चक्सा हुसैन में शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत कम मत मिले हैं। जबकि, दाउदपुर में सबसे ज्यादा मत मिले हैं। यह तथ्य भाजपा महानगर इकाई की समीक्षा में सामने आए हैं। बूथवार आंकड़े भी जारी किए गए हैं।

भाजपा की महानगर इकाई ने शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की बूथवार समीक्षा की है। इसके तहत पांच सबसे कम और पांच सबसे ज्यादा प्राप्त मतों वाले बूथ अलग किए गए। भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को जिन बूथों पर सबसे कम मत मिले हैं, उनमें से ज्यादातर चक्सा हुसैन से संबंधित हैं। सबसे ज्यादा मत दाउदपुर के बूथ संख्या 349 पर मिले हैं।

इन बूथों पर मिले सबसे कम मत

  • बूथ संख्या 267 जनप्रिय विहार द्वितीय में नौ मत ही मिले हैं। इस बूथ पर 1016 मतदाता थे, लेकिन 456 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल पड़े वोट के सापेक्ष 1.97 फीसदी ही मत मिले हैं।
  • बूथ संख्या 217 चक्सा हुसैन प्रथम में 15 मत मिले हैं। बूथ पर 1166 मतदाता थे। इनमें से 588 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल मतदान का 2.55 फीसदी मत ही मिला है।  
  • बूथ संख्या 264 जनप्रिय विहार द्वितीय में 18 मत मिल पाए। इस बूथ पर 998 मतदाता थे, लेकिन 573 ने मतदान किया था। कुल मतदान का 3.14 फीसदी मत ही मिले हैं।
  • बूथ संख्या 218 चक्सा हुसैन प्रथम में 25 मत मिले हैं। बूथ पर 1144 मतदाता थे। इनमें से 564 ने मतदान किया था, फिर भी कुल मतदान का 4.43 फीसदी मत मिल सका।
  • बूथ संख्या 219 चक्सा हुसैन प्रथम में 30 मत मिला है। इस बूथ पर 1127 मतदाता थे। 610 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन कुल मतदान का 4.92 फीसदी मत प्राप्त हो सका।    
यहां सबसे ज्यादा मत मिले

  • बूथ संख्या 349 दाउदपुर प्रथम में 487 मत मिले हैं। बूथ पर 968 मतदाता हैं। इनमें से 498 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल मतदान का 97.79 फीसदी मत प्राप्त हुआ।
  • बूथ संख्या 252 पुराना गोरखपुर में 470 मत प्राप्त हुए हैं। इस बूथ पर 887 मतदाता हैं। इनमें से 509 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। कुल मतदान का 92.34 फीसदी मत मिल सका।
  • बूथ संख्या 250 पुराना गोरखपुर में 309 मत मिले हैं।  इसपर 660 मतदाता थे। इनमें से 336 मत पड़े थे। कुल मतदान का 91.96 फीसदी मत मिला है।  
  • बूथ संख्या 281 धर्मशाला द्वितीय में 478 मत प्राप्त हुए हैं। इस बूथ पर 862 मतदाता थे। 521 ने मतदान किया था। कुल मतदान का 91.75 फीसदी मत मिल सके हैं।
  • बूथ संख्या 333 बेतियाहाता प्रथम में 455 मत मिले हैं। इस बूथ पर 1153 मतदाता थे। 504 मतदाताओं ने मतदान किया था। कुल मतदान का 90.28 फीसदी मत प्राप्त हुआ था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER