Gujarat News / गुजरात में कांग्रेस विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Zoom News : Aug 12, 2022, 10:56 AM
Gujarat News: गुजरात के आणंद में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बड़ा ही भीषण था। जानकारी के अनुसार कार ने ऑटो रिक्शा और बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया। बताया जाता है कि कार चालक गुजरात में एक कांग्रेस विधायक का दामाद है। आणंद के सोजित्रा के पास हिट एंड रन की यह घटना हुई है। घटना के बारे में ASP अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कार की टक्कर से ऑटो में सवार 4 और बाइक पर सवार दो लोगों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है।

भाई को राखी बांधकर लौट रही थी बहनें और मां, 4 की मौके पर ही मौत 

इनमें माता और दो पुत्री समेत एक ही परिवार के 3 की मौत हो गई। दोनों बहनें रक्षाबंधन पर मामा के घर राखी बांधने गई थीं, दोनों बहनों के साथ उनकी मां भी थी। कार चालक सोजित्रा के विधायक पूनम परमार का दामाद था। घटना के बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर  उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला सोजित्रा पुलिस थाने में दर्ज किया गया। बताया जाता है कि जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। 

ये हैं मृतकों के नाम

  • यासीनभाई मोहम्मदभाई वोरा- सोजित्रा निवासी
  • जानवीबेन विपुलभाई मिस्त्री- सोजित्रा के निवासी
  • वीणाबेन विपुलभाई मिस्त्री- सोजित्रा की निवासी
  • जियाबेन विपुलभाई मिस्त्री- सोजित्रा के निवासी
  • योगेशभाई राजूभाई- बोरीअवी
  • संदीप ठाकोरभाई- बोरीअवी

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER