देश / कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, अब किया ये काम

Zoom News : Sep 29, 2020, 06:44 AM
Delhi: जबसे कृषि बिल कानुन बना है कांग्रेस ने मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब पार्टी  ने कांग्रेस शासित राज्यों को संविधान के अनुच्छेद 254 (2) के तहत कानून पारित करने की संभावनाओं को तलाशने की सलाह दी है। संविधान का यह अनुच्छेद राज्य विधानसभाओं को राज्य के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कृषि विरोधी केंद्रीय कानूनों को नकारने के लिए एक कानून पारित करने की अनुमति देता है। 

कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों से कहा गया है कि वे अपने यहां अनुच्छेद 254(2) के तहत बिल पास करने पर विचार करें, जो मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों को निष्क्रिय करता हो। अब काग्रेंस ने अपना दाव चला है 

किसानों और राजनीतिक दलों के लगातार विरोध के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को संसद से पास कृषि बिल को मंजूरी दे दी थी। किसान और राजनीतिक दल इस विधेयकों को वापस लेने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी अपील किसी काम न आई, तीनों विवादास्पद बिल अब कानून बन गए हैं। 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER