Bihar Elections / कार्यकर्ताओं का आक्रोश पड़ा भारी: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के बीच कृष्णा अल्लावरु को अहम पद से हटाया

बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस ने राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को यूथ कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया है। कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश और टिकट वितरण में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया। मनीष शर्मा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे पार्टी में अंदरूनी कलह सामने आई है।

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के भीतर चल रही कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी नेतृत्व ने बिहार में कार्यकर्ताओं की आलोचना झेल रहे राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को यूथ कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह मनीष शर्मा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। **अल्लावरु को क्यों हटाया गया? सूत्रों के अनुसार, कृष्णा अल्लावरु को हटाने के पीछे मुख्य। कारण बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उनके खिलाफ बढ़ता आक्रोश है। बताया जा रहा है कि अल्लावरु के कामकाज के तरीके से न सिर्फ वरिष्ठ नेता बल्कि आम कार्यकर्ता भी काफी नाराज थे। उन पर टिकट वितरण में धांधली और मनमानी के गंभीर आरोप लगे थे। पटना स्थित सदाकत आश्रम (कांग्रेस कार्यालय) में उनके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे थे, जिसने पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ा दिया।

"टिकट चोर" का आरोप

हाल ही में पटना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब कृष्णा अल्लावरु होटल से बाहर निकल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष आदित्य पासवान ने उन्हें सरेआम "टिकट चोर" कहकर संबोधित किया और इस घटना ने अल्लावरु के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी को और उजागर कर दिया।

पार्टी का बचाव और सवालों के घेरे में टाइमिंग

हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि यह फैसला बहुत पहले। ही ले लिया गया था, क्योंकि कृष्णा अल्लावरु के पास दो प्रभार थे। लेकिन, चुनाव के ठीक बीच में इस फैसले के ऐलान से इसकी टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। अगर यह निर्णय पहले ही लिया गया था, तो इसके ऐलान में इतनी देरी क्यों की गई, यह एक बड़ा प्रश्न है। इस बदलाव से बिहार कांग्रेस में आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं।