Rajasthan / जैसलमेर में बस में उतरा करंट, दर्शन कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Zoom News : Apr 05, 2022, 03:44 PM
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक बस में करंट उतर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिले के जवाहर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा पोलजी डेयरी के पास हुआ है।  

बस में सवार सभी यात्री झिझनियाली क्षेत्र के गुड़ा गांव में आयोजित होने वाले लोक देवता सदाराम जी के मेले में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय शहर से 17 किलोमीटर दूर पोलजी की डेरी के पास झूलते तार बस से टकरा गए। इससे बस में करंट आ गया। अब तक तीन लोगों की मौत और पांच लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल खिंया गांव के रहने वाले थे। दोनों सगे भाई भी बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरे व्यक्ति का नाम पदमाराम मेघवाल बताया जा रहा है। घायलों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है।   


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER