Rajasthan / दलित महिला को कैद कर बार-बार गैंगरेप, पुजारी ने वीडियो भी बनाया

Zoom News : Oct 09, 2022, 01:35 PM
Rajasthan News: राजस्थान में एक दलित महिला को कई दिनों तक कैद कर उनके साथ बार-बार गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक पुजारी भी आरोपी है। पुजारी पर आरोप है कि उसने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया। मामला अजमेर का है। रविवार को पुलिस ने बताया कि 25 साल की दलित महिला के साथ कुछ लोगों के समूह ने गैंगरेप किया, जिसमें एक पुजारी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुजारी का नाम संजय शर्मा है। संजय शर्मा पीड़िता के घर अक्सर पूजा करवाने आता था। 

शिकायत के मुताबिक, आरोपी संजय शर्मा ने महिला के साथ पहली बार उस वक्त रेप किया जब वो घर में अकेली थीं। इस दौरान पुजारी ने महिला का वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने इस वीडियो के दम पर महिला से पैसे भी ऐंठे और फिर कुछ लोगों के साथ मिलकर उनका दोबोरा रेप किया। डीएसपी, (अजमेर नॉर्थ), छवि शर्मा ने कहा कि आरोपी ने महिला को बेहोशी की दवा थी। महिला यह भी बता नहीं पा रही हैं कि कुल कितने लोगों ने उनके साथ गैंगरेप किया। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को एक बच्चा भी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उसे आरोपी ने कैद कर लिया था और उसके साथ कई बार गैंगरेप किया गया। पुजारी ने महिला को धमकी दी थी कि वो उनके पति और बच्चों को मार डालेगा। इसके अलावा उनसे महिला को यह भी धमकी दी थी कि वो उनका वीडियो वायरल कर देगी। 

शिकायतकर्ता ने कहा, 'जब वो पुजारी के कब्जे में थीं तब वो उन्हें नशीली दवाइयां दिया करता था।' जब महिला घर नहीं आईं तब उनके पति ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद आरोपी बीते 27 सितंबर को महिला को उनके घर के बाहर छोड़ कर भाग गया। महिला की शिकायत के आधार पर 7 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला की चिकित्सीय जांच करवाई है और उनका बयान भी दर्ज किया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER