एंटरटेनमेंट / TV एक्ट्रेस दीपिका सिंह के Video ने बटोरी सुर्खियां, मंदिर में क्लासिकल डांस करती दिखीं एक्ट्रेस

NDTV : Aug 17, 2020, 08:02 AM
एंटरटेनमेंट डेस्क |  'दीया और बाती हम' (Diya Aur Bati Hum) फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने काम से दीपिका सिंह ने दर्शकों के दिलों में खूब जगह बनाई है। लेकिन खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस अपने अंदाज को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस नीली साड़ी पहने ओड़ीशा के कोणार्क मंदिर में डांस करती दिखाई दे रही हैं। नीली साड़ी में एक्ट्रेस दीपिका सिंह का लुक बेहद सिंपल होने के बाद भी काफी प्यारा लग रहा है। दीपिका सिंह के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का यह वीडियो 2018 का है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। खास बात तो यह है कि वीडियो को अभी तक 57 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ में हजारों कमेंट भी किये हैं। दीपिका सिंह के इस वीडियो में ओड़िया डांस करते हुए उनके एक्सप्रेशंस और अंदाज देखने लायक हैं। दीपिका सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "2018 की कोणार्क मंदिर से जुड़ी यादें, जो मेरे फोन में कुछ जगह बना रही हैं।"

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपने वीडियो से इस कदर सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो। इससे पहले भी उनके कई वीडियो और फोटो सुर्खियों में रह चुके हैं। दीपिका सिंह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। बता दें कि दीपिका सिंह एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम से संध्या के रूप में जबरदस्त पहचान मिली। इसके बाद वह सीरियल कवच में भी नजर आईं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER