Entertainment / दीपिका सिंह ने रोमांटिक अंदाज में शेयर किया Video, देखते ही बन रहा एक्ट्रेस का एक्सप्रेशन

Zoom News : Jun 24, 2021, 10:28 PM
Entertainment | टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की लोकप्रियता उनके फैन्स में बहुत ही जबरदस्त है और उनके वीडियो को फैन्स जमकर पसंद करते हैं। फिर वह चाहे फिटनेस वीडियो हों या फिर डांस वीडियो। ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है। दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रेड सूट में झूमकर डांस कर रही हैं। 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस के इस अंदाज को फैन्स को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर कॉमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दीपिका सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। उनके वीडियो कुछ ही देर में हजारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स वीडियो को लेकर दीपिका सिंह की जमकर तारीफें भी कर रहे है बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह ने अपने डांस वीडियो से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी वह अपने कई वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'दीया और बाती हम' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल में उन्होंने संध्या राठी का किरदार अदा किया था। शो ने फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस सीरियल के बाद दीपिका सिंह कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'कवच: महाशिवरात्री' में नजर आई थीं। इस शो में भी उन्होंने 'संध्या' का किरदार निभाया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER