आईपीएल 2020 / दिल्ली कैपिटल्स को लगा ब़डा झटका, क्रिस वोक्स ने लिया नाम वापस, 1.50 करोड़ में खरीदा था टीम ने

AajTak : Mar 07, 2020, 11:39 AM
क्रिकेट:  इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे। चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो जाएगा।

स्काई स्पोर्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट में पीए एजेंसी के हवाले से लिखा गया है कि वोक्स ने फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्प की खोज भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह ग्रीष्मकाल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं।

वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक और बुरी खबर है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा पहले से ही चोटों से जूझ रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER