नई दिल्ली: दिल्ली के दरियागंज इलाके में पुलिस वीकेंड कर्फ्यू को लेकर तैनात थी. इस दौरान वहां से एक कार गुजरी. पुलिसकर्मियों ने इस कार को रुकवा लिया. दोनों ने मास्क नहीं पहना हुआ था. कार सवार कपल ने पुलिसकर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया. महिला ने पहले तो कहा कि उसके पिता पुलिस में एसआई हैं. पुलिसकर्मी जब इस रौब से दबाव में नहीं आए, तो महिला ने सीधे कहा कि मुझे इसे किस करना है, रोक सको तो रोक लो.
कार सवार महिला ने पुलिसकर्मियों से जमकर अभद्रता की. पुलिसकर्मियों से लंबी बहस चली. इस दौरान महिला ने सीधे कहा कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं. फिर इस महिला ने जो कहा, वो सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने कहा कि मैं तो इसको किस करूंगी, रोक सको तो रोक लो. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली.
कोरोना के इस दौर में ऐसे जाहिल लोग भी याद किये जाएंगे ,कार में बैठा एक कपल बिना कर्फ्यू पास के दरियागंज इलाके में घूम रहा था वो भी बिना मास्क के,पुलिस ने जब रोका तो बोला अपने दोस्त को किस करूंगी,पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया pic.twitter.com/Z9iCnmp4Hu
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) April 18, 2021
बताया गया कि कपल के पास न तो कर्फ्यू पास था और ना ही फेस पर मास्क. जब पुलिस ने कार को रोका तो दोनों इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे. महिला ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे. पुलिस को कहा कि कोई कोरोना नहीं है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है.
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला थाने से स्टाफ को बुलाया और दोनों को फिर थाने लेकर जाया गया. यहां पर इस कपल पर धारा 188 के तहत और 51 B DDMA के तहत केस दर्ज किया गया है, साथ ही चालान भी काटा गया. पुलिस ने आरोपियों के नाम पंकज दत्ता और आभा यादव बताए हैं.
