Weather Update / दिल्ली-NCR लिपटा कोहरे की चादर में, 30 फ्लाइट लेट और 17 रद्द, 30 ट्रेनों में भी देरी

Zoom News : Jan 16, 2024, 08:08 AM
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। हालात ये हैं कि कुछ दूर का रास्ता भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। लो विजुएलिटी होने की वजह से विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है और IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट लेट हैं। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को कोहरे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और शीतलहर की वजह से कई ट्रेनें लेट हैं। 

कितनी फ्लाइट लेट?

मौसम की वजह से दिल्ली से चलने वाली 30 उड़ानों में देरी हुई है और 17 डिपार्टिंग उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

विमान यात्री ने शेयर किया अनुभव

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने बताया, 'मेरी फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह सुबह 10:30 बजे रवाना होने वाली है। उन्होंने इसका कारण मुख्य रूप से मौसम और कोहरा बताया है।'

ट्रेनों पर भी दिखाई दे रहा असर

कोहरे की वजह से भारतीय रेलवे की ट्रेनें भी लेट हैं और रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड की वजह से परेशान दिख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 ट्रेनें लेट चल रही हैं। 

आज कितनी है विजुएलिटी?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट कर बताया, 'दिल्ली पालम (वीआईडीपी) और सफदरजंग हवाईअड्डे पर आज (16 जनवरी) 5.30 बजे IST पर 500 मीटर दृश्यता दिखाई दी।'

दिल्ली के कई इलाकों में भीषण कोहरा 

दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी का एक वीडियो सामने आया है, जो आज सुबह 5:30 बजे का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कुछ दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से हालत खराब है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER