दिल्ली / कृषि बिल को लेकर देशभर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगा दी ट्रैक्टर में आग

मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयकों पर देशभर में प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इन बिलों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, यानी अब ये कानून बन चुके हैं। आज भी देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बैठेंगे धरने पर। विपक्षी दलों के सांसद हाथ में किसान बचाओ के प्लेकार्ड लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Delhi: मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयकों पर देशभर में प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इन बिलों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, यानी अब ये कानून बन चुके हैं। आज भी देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बैठेंगे धरने पर। विपक्षी दलों के सांसद हाथ में किसान बचाओ के प्लेकार्ड लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कृषि बिल पर बवाल जारी

कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन जारी है। सोमवार सुबह दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपथ के पास एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। ये लोग ट्रैक्टर को इंडिया गेट के पास लाकर प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER