देश / नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन, आज के दिन हिरासत में होना मेरे लिए सम्मान की बात- योगेंद्र यादव

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए स्वराज इंडिया के मुखिया योगेंद्र यादव को हिुए हिरासत में लिया गया। स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने नई दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध करने के चलते हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship amendment Act) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए स्वराज इंडिया (Swaraj India) के मुखिया योगेंद्र यादव (Yogendra yadav) को हिुए हिरासत में लिया गया। स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने नई दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध करने के चलते हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिरासत में होना हमारे लिए 'सम्मान' जैसा है।

योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, '19 दिसंबर को अशफाकुल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल को एक छोटी सी श्रद्धांजलि दी गई। आज के दिन हिरासत में लिया जाना 'सम्मान' है। पटियाला के पूर्व सांसद डॉ। धर्मवीर गांधी भी साथ हैं।' यादव ने लिखा, 'मुझे अभी लाल किला से हिरासत में लिया गया है। लगभग एक हजार प्रदर्शनकारियों को पहले ही हिरासत में ले लिया। हजारों रास्ते में हैं। बताया गया कि हमें बवाना ले जाया जा रहा है।'।

छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर ले जाया गया

बता दें कि मार्च निकालने की कोशिश कर रहे छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर ले जाया गया। हाथों में तख्तियां लिए हुए और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने खुद को बसों में ले जाने दिया। यादव ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग यहां एकत्र हुए।’