विदेश / बोत्सवाना में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा माना जा रहा हीरा

Zoom News : Jun 17, 2021, 02:30 PM
गैबोरोन: बोत्सवाना हीरा कंपनी देबस्वाना ने बुधवार को कहा कि उसने 1098 कैरेट के एक स्टोन को खोज निकाला है। इसे स्टोन दुनिया में अपनी तरह का तीसरा सबसे बड़ा हीरा बताया गया है। 1 जून को मिले इस स्टोन को राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासी को दिखाया गया था।

देबस्वाना के मैनेजिंग डायरेक्टर लिनेट आर्मस्ट्रांग ने कहा कि यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा रत्न-गुणवत्ता वाला खोज माना जाता है। उन्होंने कहा कि यग दुर्लभ और असाधारण स्टोन है... हीरे और बोत्सवाना के संदर्भ में बहुत मायने रखता है। यह इस देश के लिए आशा की किरण है जो संघर्ष कर रहा है। यह कंपनी के इतिहास में बरामद किया जाने वाला रत्न गुणवत्ता का सबसे बड़ा स्टोन भी है, जो सरकार और ग्लोबल हीरा दिग्गज डी बीयर्स के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है।

दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3106 कैरेट का कलिनन था, जो 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। दूसरा सबसे बड़ा हीरा 1,109 कैरेट का लेसेडी ला रोना था। एक टेनिस बॉल के आकार का हीरा, जिसे 2015 में उत्तरपूर्वी बोत्सवाना के कारोवे में खोजा गया था। बोत्सवाना अफ्रीका का प्रमुख हीरा उत्पादक है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER