कासगंज में भीषण सड़क हादसा / बोलेरो और टेंपो की टक्कर में दो बच्चों सहित आठ की मौत, 11 लोग घायल

Zoom News : May 03, 2022, 03:19 PM
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 


टेंपो में सवार थीं 10 सवारियां 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में 10 सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रही थीं। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं। हादसे में टेंपो सवार महिलाओं सहित सात की मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो में आठ लोग थे। इनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक युवक शामिल है। 


हादसे में इनकी हुई मौत  

1. रूपरानी पत्नी नंद किशोर शर्मा निवासी घसिया चिरौली, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद।

2. गोपी उम्र 9 वर्ष पुत्र विमलेश शर्मा निवासी घसिया चिचिरौली। 

3. सुनीता शर्मा पत्नी रामशंकर निवासी घसिया चिरौली।

4. नीरज देवी पत्नी अमरेश गंगवार निवासी घसिया चिरौली।

5. कुसुमा देवी पत्नी सेवाराम निवासी घसिया चिरौली।

6. मीना देवी पत्नी राकेश शर्मा निवासी घसिया चिरौली।

7. टेंपो चालक सरनाम पुत्र महावीर निवासी रायपुर थाना कायमगंज। 

8. आरोही उम्र 7 वर्ष पुत्री संजय निवासी पुरवा चौहान थाना विधूना, औरैया।


ये लोग हुए घायल

1. धीरेंद्र ठाकुर पुत्र जसवंत निवासी बदनपुर थाना राजेपुर, फर्रूखाबाद। 

2. अमित पुत्र रामदास निवासी नसरथपुर थाना कमालगंज, फर्रुखाबाद । 

3. सुषमा पत्नी मंजीत

4. आराध्या पुत्री मंजीत उम्र 4 वर्ष 

5. आस्था पुत्री मंजीत उम्र 4 माह 

6. दीपिका पत्नी अमित 

7. मंजीत पुत्र सुरजीत 

8. सुरजीत पुत्र राजबहादुर 

9. श्रीदेवी पत्नी सुरजीत 

10. कमलेश पत्नी राजीव शर्मा निवासीगण घटिया चिरौली  ।

11.मंजू शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा उम्र 45 वर्ष घसिया चिरौली ।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER