Special | सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक हाथी के बच्चे का वीडियो खूब देखा जा रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने पानी के टैंक में फंसे बच्चे को बचा रहे हैं। अधिकारी उस टैंक से हाथी के बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लेते हैं।
इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी परवीन कासवान ने यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अभी तक 70 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि चार हजार से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए परवीन ने लिखा, ''गांव में जिस टैंक से पानी की सप्लाई होती है, उसमें यह बच्चा गिर गया। स्थानीय टीम, वाइल्डलाइफ स्क्वायड और वेट टीम समय पर वहां पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।''
Kiddo fell into reservoir from where water was being supplied to village. Territorial team, wildlife squad II & vet team reached on time. Was rescued & happily united with family. Mother was watching from safe. Our team. pic.twitter.com/NqSnhH94Rs
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) May 23, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ अधिकारी पानी के टैंक में फंस गए एक हाथी के बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उसको बाहर निकालने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया है। इस दौरान, आस-पास की दीवारों को भी गिराया दिया गया, ताकि वह आसानी से बाहर निकल सके। कुछ देर की मशक्कत के बाद आखिरकार हाथी बाहर निकलने में कामयाब भी हो गया।
