Mosquito Coil / दिल्ली में मॉस्किटो कॉइल जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से 6 लोगों की गई जान

Zoom News : Mar 31, 2023, 11:51 AM
Mosquito Coil: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। रात में परिवार ने घर में मॉस्किटो कॉइल जलाया था। उसके बाद मॉस्किटो कॉइल गद्दे पर गिर गई, जिससे आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया। इसके चलते दम घुटने से 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, 2 लोगों को बर्न इंजरी हुई है। 

परिवार के सभी सदस्य घर की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में सो रहे थे। दम घुटने से मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा है। 2 लोगों का इलाज चल रहा है। 

कानपुर: 540 दुकानें धू-धू कर जल रहीं 

वहीं, उत्तर प्रदेश के कानपुर के बांसमंडी इलाके में स्थित ए आर टावर (रेडीमेड मार्केट) में भीषण आग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटीं। तेज हवा के चलते आग की लपटें बगल की मार्केट में भी पहुंच गई। ए आर टावर, मसूद टावर 1, मसूद टावर 2, और हमराज कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग की लपटें एसबीआई बैंक तक पहुंच गई। तीनों कॉम्प्लेक्स में 540 दुकानें हैं। दमकल की करीब 65 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

Booking.com

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER