Fire / हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में भीषण आग, आठ लोगों के झुलसने की आशंका

Zoom News : Dec 12, 2020, 03:31 PM
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें सात से आठ लोगों के झुलसने की आशंका है। विस्फोट के कारण फैक्ट्री में आग लगने की बात पता चली है। विंध्या ऑर्गेनिक्स की यह दवा यूनिट सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाए गए वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का अंबार निकलता हुआ दिख रहा है। 

पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से आसपास के इलाके में गैस का रिसाव या कोई खतरा पैदा नहीं हुआ है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER