Delhi / कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्टरियों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में तीन फैक्टरियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली के कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि में तीन फैक्टरियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रात लगभग 1.50 बजे कीर्ति नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्टरियों में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर 12 गाड़ियों को भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER