राजस्थान / पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी को हार्ट अटैक

Zoom News : Jan 02, 2021, 05:32 PM

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की तबियत बिगड़ गई है। भाटी को देर रात बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से शनिवार सुबह जयपुर रैफर कर दिया गया। हालांकि तबियत में सुधार बताया जा रहा है।


मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल एस एस राठौर ने बताया कि ह्रदय सम्बन्धी दिक्कत होने के कारण उन्हें देर रात हल्दीराम अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उनका हाथों हाथ निरीक्षण किया। उन्हें आराम की सलाह दी गई। इस बीच शनिवार सुबह भाटी के परिजनों ने जयपुर जाने की इच्छा जताई। वे दोपहर तक जयपुर पहुंच जाएंगे।

देवी सिंह भाटी बीकानेर जिले के कोलायत से लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं। वे राज्य सरकार में कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उनके बेटे महेंद्र बीकानेर सीट से 1996 में सांसद भी रह चुके हैं। बता दें कि उनके बेटे रविंद्र भाटी की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। देवी सिंह भाटी बीकानेर जिले के कोलायत से लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER