Bollywood / राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी खास बर्थडे विशेज

Vikrant Shekhawat : Aug 31, 2020, 06:29 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल करने के लिए राजकुमार राव ने बहुत मेहनत की और आज वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। राजकुमार का आज जन्मदिन है, और इस अवसर पर उन्हें उनके दोस्तों और फैंस से ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रहीं हैं। 

वही उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए बेहद ही खास और दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार राजकुमार को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

फोटो शेयर कर पत्रलेखा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे खूबसूरत दिल वाले गोल्डन ब्वॉय। थैंक्यू मुझे बताने के लिए रसोड़े में कौन था।"  आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। 

दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर करते है और फैंस इनकी जोड़ी को भी बहुत पसंद करते है।

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म "रुही आफ्जा" में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। और साथ ही अपकमिंग फिल्म "छलांग" में राजकुमार, नुसरत भारुचा के साथ दिखाई देगें। इसके अलावा उनके पाइपलाइन में एक और फिल्म है, जिसका नाम है "लूडो"।

"लूडो" को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है और इसमें राजकुमार राव के अलावा फातिमा सना शेख, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी भी हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER