चाइनीज एप पर डिजिटल स्ट्राइक / 54 मोबाइल एप पर सरकार ने लगाया बैन, यहां देखें लिस्ट

Zoom News : Feb 14, 2022, 10:31 AM
भारत सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। अभी तक बैन हुए एप की ऑधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरकार ने 54 चाइनीज एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।

बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे।

54 एप्स की लिस्ट जिन पर लगाया गया है बैन

जिन 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें Beauty Camera: Sweet Selfie HD, Beauty Camera - Selfie Camera, Equalizer & Bass Booster, CamCard for SalesForce Ent, Isoland 2: Ashes of Time Lite, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Chess, Onmyoji Arena, AppLock, Dual Space Lite जैसे एप्स शामिल हैं।

बता दें कि 2020 में भी सरकार ने करीब 250 से अधिक चाइनीज एप्स पर बैन लगाया था जिसमें टिकटॉक और पबजी जैसे बड़े एप्स के नाम थे। 2020 में हुई पहली डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक में TikTok, Shareit, WeChat, Helo, Likee, UC News, Bigo Live, UC Browser, ES File Explorer और Mi Community जैसे एप्स  बैन हुए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER