गुजरात / अपनी शादी के दिन गुजरात में दुल्हन के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची महिला; वीडियो वायरल

गुजरात के राजकोट में एक महिला अपनी शादी के दिन कॉलेज की परीक्षा देने दुल्हन के जोड़े में पहुंची जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। सोशल वर्क में ग्रैजुएशन कर रहीं शिवांगी बगथारिया ने बताया कि उसकी शादी की डेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा से पहले तय हो गई थी। परीक्षा के कारण शादी समारोह में देरी की गई।

राजकोट: एक समय था जब लड़कियों के लिए शादी का दिन सबसे अहम दिन होता था। लेकिन आज समय के साथ महिलाओं ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं और गुजरात की लड़की एक दुल्हन उस श्रेणी की उल्लेखनीय महिलाओं का एक अनमोल उदाहरण पेश किया है।

गुजरात के राजकोट की शिवांगी बगथारिया 5वीं सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची और उसके इस सही निर्णय ने कई लोगों का दिल जीत लिया। वायरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गए एक वीडियो में शिवांगी को एक भव्य लहंगे, दुल्हन के आभूषण और मेकअप में और परीक्षा में भाग लेते हुए दिखाया गया है। वह परीक्षा हॉल में मौजूद अन्य छात्रों के साथ पूरी एकाग्रता के साथ अपना पेपर लिखती देखी जा सकती है।

इस वीडियो को 487 हजार से अधिक बार देखा गया और कई कमेंट्स मिलीं। वीडियो को लेकर नेटिज़न्स की अलग-अलग राय थी। जहां कुछ ने शिवांगी की भावना की सराहना की, वहीं कुछ ने वीडियो के बारे में सवाल खड़े किए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER