देश / स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से पहले दिया इस्तीफा

Zoom News : Jul 07, 2021, 03:41 PM
नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में फैली अव्यवस्था की वजह से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिरी है। हर्षवर्धन से इस्तीफा ले लिया गया है।

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

स्वास्थ्य मंत्री- डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री- रमेश पोखरियाल निशंक

श्रम व रोजगार मंत्री- संतोश गंगवार

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री- देबोश्री चौधरी 

रसायन एवं उर्वरक मंत्री- सदानंद गौड़ा

केंद्रीय राज्य मंत्री- संजय धोतरे

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री- थावरचंद गहलोत

राज्य मंत्री- प्रताप सारंगी

राज्य मंत्री- रतनलाल कटारिया

राज्य मंत्री- बाबुल सुप्रियो

नई कैबिनेट में इनको मिल सकता है मौका

नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं।

ये संभावित चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

पीएम मोदी की कैबिनेट के लिए आज शाम छह बजे शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड, भारती पवार, भानु प्रताप वर्मा, मनोज तिवारी और आरसीपी सिंह शामिल है। पीएम मोदी के आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER